आईएनएस सुनयना ने 22 जून 2024 को मॉरीशस के पोर्ट लुई की अपनी यात्रा संपन्न की। दो दिवसीय यात्रा के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त योग सत्र और खेल कार्यक्रमों में भारतीय नौसेना और मॉरीशस राष्ट्रीय तट रक्षक कर्मियों ने भाग लिया।
जहाज के दौरे के दौरान, आईएनएस सुनयना के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर प्रभात रंजन मिश्रा ने भारतीय उच्चायुक्त श्रीमती के. नंदिनी सिंगला और एमपीएफ के पुलिस आयुक्त श्री अनिल कुमार डिप से मुलाकात की। परस्पर बातचीत में समुद्री सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर परिचालन सहयोग और विश्वास निर्माण उपायों को रेखांकित किया गया। जहाज ने मॉरीशस तटरक्षक बल के साथ एक दोस्ताना वॉलीबॉल मैच में भाग लिया। पोर्ट लुइ के गयासिंह आश्रम में आयोजित एक लोक संपर्क कार्यक्रम में, बुजुर्गों की चिकित्सा जांच और समुदाय की मदद के लिए सुविधाओं का वितरण किया गया। जहाज आगंतुकों के लिए खुला था, जिसमें 200 से अधिक मेहमान सवार थे। आगंतुकों को जहाज की क्षमताओं के साथ-साथ जहाज का एक निर्देशित दौरा भी कराया गया।
पोर्ट लुइ से प्रस्थान के बाद, आईएनएस सुनयना मॉरीशस के संयुक्त ईईजेड निगरानी के अगले चरण पर रवाना हुई। एमएनसीजी के समुद्री सवार प्रशिक्षण आदान-प्रदान के लिए जहाज पर सवार हुए। आईएनएस सुनयना की मॉरीशस यात्रा दोनों समुद्री देशों के बीच मित्रता और अंतर-पारस्परिकता के घनिष्ठ बंधन की पुष्टि करती है।
वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एआई की संभावनाओं का उपयोग करने के साथ-साथ इसके…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है,…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर, विज्ञान एवं…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…
उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग…