भारत

आईएनएस त्रिशूल इटली के सिविटावेकिया शहर पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान 25 अक्टूबर 2026 को इटली के सिविटावेकिया पहुंचा।

बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले, जहाज ने इतालवी नौसेना के जहाज कार्लो मार्गोटिनी के साथ एक मार्ग अभ्यास (पासएक्स- पैसेज एक्सरसाइज) किया। इस अभ्यास में समन्वित युद्धाभ्यास, संचार प्रक्रियाएं, रसद आपूर्ति, डेक पर उतरना, कर्मियों का स्थानांतरण और जहाज पर चढ़ने के अभियान शामिल थे। पासएक्स ने सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को सुगम बनाया और दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन तालमेल को बढ़ाया।

बंदरगाह पर ठहरने के दौरान, पेशेवर बातचीत, सांस्कृतिक भ्रमण और आदान-प्रदान की योजना बनाई गई है। यह जहाज आगंतुकों के लिए भी खुला रहेगा। इससे उन्हें भारतीय नौसेना की समुद्री परंपराओं और क्षमताओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

बंदरगाह पर जहाजों का आना भारत और इटली के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी को रेखांकित करता है और पेशेवर सम्बंधों और परिचालन सहयोग को बढ़ाने के लिए दोनों नौसेनाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र ने निर्यातकों को दी बड़ी राहत, रिलीफ योजना मार्च 2027 तक बढ़ाई

केन्‍द्र सरकार ने पश्‍चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…

12 मिनट ago

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026…

14 मिनट ago

रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर…

18 मिनट ago

TDB-DST ने मनस्तु स्पेस के साथ 116 करोड़ रुपए के आरडीआई समर्थन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास…

21 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें वर्षगांठ (रूबी जयंती) समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय…

2 घंटे ago