भारत

एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय (एचक्यू आईडीएस) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने 21 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता रक्षा अनुसंधान एवं विकास में सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के लिए तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना है।

इस समझौता ज्ञापन पर एकीकृत रक्षा कार्मिक के उप प्रमुख, आईडीएस मुख्यालय, वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार ने एकीकृत रक्षा कार्मिक के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय करंदीकर की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी का लक्ष्य रक्षा प्रौद्योगिकी अनुसंधान को राष्ट्रीय विज्ञान कार्यक्रमों के साथ जोड़कर सशस्त्र बलों की उभरती हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की व्यापक अनुसंधान व विकास क्षमताओं का लाभ उठाना है, जिससे महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

इस समझौता ज्ञापन के अनुसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग रक्षा क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने अनुसंधान बुनियादी ढांचे, विशेषज्ञता और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा। यह सहयोग उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकियों के विकास तथा नवाचार को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा, जिससे महत्वपूर्ण रक्षा क्षमताओं में आत्मनिर्भरता के साथ उत्पाद निर्माण के समग्र लक्ष्य में योगदान मिलेगा।

यह साझेदारी अत्याधुनिक अनुसंधान को बढ़ावा देने, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ संरेखित करने की संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है और साथ ही भारत की रक्षा तैयारियों को आधुनिक बनाने के लिए देश के सम्पूर्ण रक्षा केंद्रित दृष्टिकोण पर बल देती है।

Editor

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने…

28 मिनट ago

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर…

3 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट को पार कर अब आतंरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…

3 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार के अवसर देने के उद्देश्य से दुर्गा योजना को मंज़ूरी दी

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…

3 घंटे ago

भारत ने समरकंद में आयोजित फिडे शतरंज ओलंपियाड के 7वें दौर में इंग्लैंड को मात दी

उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…

3 घंटे ago

सीसीआई ने FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स द्वारा IIFL कैपिटल सर्विसेज की कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…

4 घंटे ago