भारत

अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 2024: भारतीय तटरक्षक बल ने राष्ट्रव्यापी अभियान आयोजित किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने सरकार के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के साथ समन्वय में 21 सितंबर, 2024 को सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 2024 (आईसीसी-2024) का आयोजन किया। इस अभियान में एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक और स्कूल और कॉलेज के छात्रों का एक बड़ा दल भी शामिल हुआ, जो पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की युवा पीढ़ी की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आईसीसी-2024 अभियान में केंद्र और राज्य सरकार के संगठनों, नगर निगमों, गैर-सरकारी संगठनों, मत्स्य संघों, बंदरगाहों, तेल एजेंसियों और अन्य निजी उद्यमों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। यह एकजुट प्रयास समुद्री और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक समर्पण को दर्शाता है।

प्रतिभागियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अथक परिश्रम किया, देश के तटीय क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा और मलबा हटाया और स्वच्छ, स्वस्थ समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा दिया। स्वच्छता के प्रयासों के अलावा, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सतत तौर-तरीकों और समुद्री जीवन पर प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष सितंबर के तीसरे शनिवार को विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला आईसीसी दिवस एक महत्वपूर्ण पर्यावरण पहल है। भारतीय तटरक्षक बल ने 2006 से भारत में इस अभियान का नेतृत्व किया है, जिससे सामुदायिक जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहन मिला है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत देश भर में 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर से कल 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित रेलवे…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अशांति को लेकर चिंता जताई

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में जारी अशांति पर चिंता…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ स्थित PGIMER में अत्‍याधुनिक मातृ एवं शिशु केन्‍द्र तथा अत्‍याधुनिक तंत्रिका विज्ञान केन्‍द्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में…

19 घंटे ago

सीसीपीए ने फ्लाइट बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म पर डार्क पैटर्न्स के उपयोग के लिए स्पाइस जेट पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA), जिसकी अध्यक्षता मुख्य आयुक्त स्मति निधि खरे और आयुक्त अनुपम…

19 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-फिनलैंड साझेदारी को सुदढ़ करने हेतु फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों के साथ बैठक की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…

19 घंटे ago