भारत

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, 2024 आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के आयुर्विज्ञान सभागार में 11 मई, 2024 को मनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, 2024 आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के आयुर्विज्ञान सभागार में 11 मई, 2024 को मनाया गया। इस अवसर पर आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के ऑफजी कमांडेंट मेजर जनरल कंवरजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रिंसिपल मैट्रन मेजर जनरल शीना पी डी. ने कार्यक्रम का संचालन व स्वागत किया।

दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर वर्ष फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर समाज के लिए नर्सों के योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

नर्सों की अंतर्राष्ट्रीय परिषद ने इस वर्ष की विषय-वस्तु ‘हमारी नर्सें हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति’ निर्धारित की है और इस थीम का अनावरण अपर डीजीएमएनएस मेजर जनरल आईडी फ्लोरा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए ‘नर्सिंग क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: वरदान या अभिशाप’ विषय पर एक वार्तालाप और अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस विषय पर एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। प्रख्यात वार्ताकारों ने नर्सिंग पेशे से जुड़ी चुनौतियों, नर्सों को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण, नर्सों की नेतृत्व भूमिका, नर्सिंग शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल में डिजिटलीकरण, नर्स बर्न आउट आदि सहित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने वार्ताकारों को सम्मानित किया और मेधावी नर्सिंग अधिकारियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। कैप्टन दीपा शाजन को पुष्परंजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने भी समारोह को संबोधित किया और सभी कर्मियों को सैन्य नर्सिंग अधिकारियों द्वारा निर्धारित पेशेवर मानकों एवं लोकाचार को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अत्यधिक करुणा व सहानुभूति के साथ रोगियों की देखभाल करने हेतु अंतहीन शिफ्टों में अथक परिश्रम करने के लिए सैन्य नर्सिंग सेवा अधिकारियों की प्रशंसा की।

Editor

Recent Posts

नाबार्ड द्वारा विकसित आरएसवीसी-अमृत प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 15 अगस्त 2025 को,…

8 घंटे ago

भारत सरकार का दूरसंचार विभाग 17 से 21 अगस्त तक पुणे में ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक का आयोजन करेगा

भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत, दूरसंचार विभाग पुणे में 17 से 21…

10 घंटे ago

अहीसा डिजिटल इनोवेशन्स ने स्वदेशी VEGA माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग करके निर्मित ब्रॉडबैंड चिप ‘वि‍हान’ के साथ सिलिकॉन चिप निर्माण में प्रथम चरण की सफलता हासिल की

सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एक महत्वपूर्ण वैल्यू ड्राइवर है। यह कुल वैल्यू…

10 घंटे ago

इंडोनेशिया के पूर्वी तट पर आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में बीस लोगों की मौत

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र के पास आज सवेरे आए 7 दशमलव 7 तीव्रता के भूकंप…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को एआई कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के…

11 घंटे ago