दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को 10 रन से शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट पर 257 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियन्स की टीम को नौ विकेट पर 247 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 63 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए रसिक सलाम और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया लेकिन दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने उसे गलत साबित करते हुए पहले विकेट के लिये 114 रन की साझेदारी की। जैक फ्रेसर मैकगुर्क के 27 गेंद में 84 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में चार विकेट पर 257 रन बनाये ।
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की।…
भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…