निजी क्षेत्र के ICICI बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये रहा है। बैंक के लाभ में इतनी वृद्धि कम प्रावधानों के कारण हुई। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 9,853 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 17.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10,708 करोड़ रुपये रहा था, जबकि मार्च, 2023 तिमाही में यह 9,122 करोड़ रुपये था। कंपनी की मूल शुद्ध ब्याज आमदनी 8.1 प्रतिशत बढ़कर 19,093 करोड़ रुपये रही।
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की।…
भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…