आईपीएल क्रिकेट में चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में कल रात खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। लखनऊ सुपरजायंट्स ने जीत के लिए जरुरी 211 रन के जवाब में 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाकर जीत हासिल की। सुपर जायंट्स के लिए मार्कस स्टोइनिस ने केवल 63 गेंदों में 124 रनों की शानदार पारी खेली।
इससे पहले चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 210 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 108 रन बनाकर आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाया जबकि शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 66 रन की जोरदार पारी खेली। लखनऊ जायंट्स अंकतालिका में चौथे और चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है।
आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…