चुनाव

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन; 13 राज्यों की 89 सीटों पर शुक्रवार को होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। 13 राज्‍यों की नवासी लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। इसमें केरल में 20, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में आठ-आठ, मध्य प्रदेश में सात, असम और बिहार में पांच-पांच, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में तीन-तीन और त्रिपुरा तथा जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट शामिल हैं।

केरल की सभी बीस लोकसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान आज समाप्‍त हो जाएगा। राजनीतिक दलों ने अपने शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह आज अलफुजा में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वायनाड में संयुक्‍त लोकतांत्रिक मोर्चा-यूडीएफ के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। मुख्‍यमंत्री पिनरई विजयन सहित कई वरिष्‍ठ वाम दलों के नेता भी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा- एलडीएफ के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार इन दिनों चरम पर है। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर सागर लोकसभा क्षेत्र के बड़तूमा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद श्री मोदी बैतूल लोकसभा क्षेत्र के हरदा में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम सात बजे प्रधानमंत्री भोपाल में करीब एक किमी लम्बा रोड शो करेंगे। उधर, कांग्रेस की और से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव और सांसद विवेक तन्खा झाबुआ और धार में चुनाव प्रचार करेंगे। एनएसयूआई ने भी युवाओं के बीच कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मोर्चा संभाल लिया है। वहीं बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार भी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

5 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

10 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

11 मिनट ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

13 मिनट ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

18 मिनट ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

21 मिनट ago