अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने इस्राएल के दिमोना और नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र के आसपास मिसाइलें दागीं

ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इस्राइल के दिमोना और नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र के आसपास मिसाइलें दागी गईं हैं। बताया जा रहा है कि यह हमले ईरान के बुशहर और नतान्ज़ स्थित परमाणु संयंत्रों पर अमरीका-इस्राएल के हमलों के प्रतिशोध में किए गए। हालांकि, इस्राएली अधिकारियों ने परमाणु संबंधी स्थलों पर किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की है।

ईरान और अमरीका-इस्राएल के बीच बीच संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा। अब इस संघर्ष में परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया जा रहा है। ईरान ने इस्राएल के परमाणु संयंत्रों के आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया है। इस्राएल के प्रधानमंत्री बैंजामिन नेतन्याहू ने अराद के महापौर यावर मायान के साथ साथ बातचीत की। उन्होंने दिमोना और नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास ईरान के हमले में घायल हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस्राएल के विदेश मंत्रालय के अनुसार इस हमले में बच्चों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उधर, महापौर यायर मायान ने जानकारी दी कि प्रभावित इलाके से लगभग 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया हैं।

इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात में, रास अल खैमाह के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वायु रक्षा प्रणालियों ने आने वाले खतरों को निष्क्रिय कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि निवासियों से आग्रह किया गया है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट वीडियो या अफवाहे साझा न करें। ये अवरोधन ऐसे समय में हुए हैं। जब पिछले कुछ दिनों से ईरान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने पहले रास अल खैमाह पर हमले की धमकी दी थी और निवासियों को तुरंत क्षेत्र खाली करने को कहा था।

Editor

Recent Posts

एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट के स्‍वर्ण पदक मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका आमने-सामने

जापान एशियाई खेलों में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज स्वर्ण पदक के मुकाबले में श्रीलंका…

3 घंटे ago

भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक बढ़कर 200 अरब डॉलर होने का अनुमान

भारत का सेमीकंडक्टर बाजार वर्ष 2026 में करीब 64 अरब डॉलर से बढ़कर 2035 तक…

3 घंटे ago

ब्रिटेन ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब को सीमित सैन्य सहायता देने पर सहमति जताई

ब्रिटेन ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब को…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में UNGA के 81वें सत्र से अलग कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से…

4 घंटे ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर 2026 से लागू होगा

व्यापार और आर्थिक साझेदारी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए, भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार…

4 घंटे ago