ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके नागरिक ठिकानों पर अगर और हमले हुए तो वह अत्यधिक विनाशकारी और व्यापक जवाबी कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देने की धमकी के बाद आई है। इसके जवाब में ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि इस कार्रवाई में बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य को निशाना बनाया जा सकता है और इससे वैश्विक ऊर्जा और व्यापार का प्रवाह बाधित हो सकता है। लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाला बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य अटलांटिक, हिंद महासागर और भूमध्य सागर के बीच जहाजरानी का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।
इससे पहले, श्री ट्रम्प ने कहा था कि अमरीका की मांगों का पालन न करने पर ईरान के बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमले हो सकते हैं। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ईरान निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने में विफल रहता है तो उसके बिजली संयंत्रों और पुलों सहित प्रमुख संपत्तियों को निशाना बनाया जाएगा।
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 262वें सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य के हिस्से…
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…
राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों रामदास बंडु आठवले, माया चिंतामन इवनाते,…