ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को विस्तार से जानकारी दी और क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विशेष रूप से ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में हुई तनातनी पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शांति और मानवता के पक्ष में है। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने तत्काल तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय की सुरक्षित वापसी और स्वदेश वापसी के लिए दिए जा रहे निरंतर समर्थन के लिए राष्ट्रपति पेजेशकियन को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने व्यापार और आर्थिक सहयोग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा दोनो देशों के लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनो नेता भविष्य में आपसी संपर्क बनाए रखने ने पर सहमत हुए।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…