National Investigation Agency (NIA)
एन.आई.ए. को पहलगाम आतंकी हमले की घटना में एक बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने हमले में शामिल आतंकियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि इनमें बटकोट निवासी परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क में रहने वाला बशीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने हमले में शामिल तीन हथियार बंद आतंकियों की पहचान उजागर की है। एजेंसी ने बताया है कि सभी आतंकी पाकिस्तानी नागरिक थे और आतंकी गुट लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध थे। एनआईए के मुताबिक इन लोगों ने जानबूझकर तीनों आतंकवादियों को हमले से पहले हिल पार्क में पनाह दी।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…