insamachar

आज की ताजा खबर

PM Narendra Modi expressed deep grief over the passing of Robert A. F. Thurman.
अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रॉबर्ट ए. एफ. थरमन को बौद्ध धर्म के एक प्रख्यात विद्वान, प्रतिष्ठित शिक्षक और भारत का आजीवन मित्र बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रॉबर्ट ए. एफ. थरमन ने अपने लेखन और कार्यों के माध्यम से विश्वभर में बौद्ध विचारों को लोकप्रिय बनाया तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ और संवाद के स्थायी सेतु का निर्माण किया।

कुछ वर्ष पहले न्यूयॉर्क शहर में रॉबर्ट ए. एफ. थुरमन के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके बीच अत्यंत सार्थक बातचीत हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दुःख की इस घड़ी में थरमन के परिवार, मित्रों और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

एक्स पर पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा; “बौद्ध धर्म के प्रख्यात विद्वान, एक प्रतिष्ठित शिक्षक और भारत के आजीवन मित्र रॉबर्ट ए. एफ. थुरमन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। अपने कार्यों के माध्यम से, उन्होंने वैश्विक स्तर पर बौद्ध विचारों को लोकप्रिय बनाया और संस्कृतियों के बीच आपसी समझ के स्थायी सेतु का भी निर्माण किया। कुछ वर्ष पहले न्यूयॉर्क शहर में उनके साथ हुई अपनी मुलाकात को मैं स्नेहपूर्वक याद करता हूँ, जहाँ हमारे बीच बेहतरीन बातचीत हुई थी। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ है।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *