अंतर्राष्ट्रीय

सीरिया में इस्लामिक स्टेट द्वारा दो अमेरिकी सैनिक और एक नागरिक की हत्या, राष्ट्रपति ट्रम्प की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

सीरिया में इस्लामिक स्टेट-आईएस के हमले में दो अमरीकी सैनिक और एक अमरीकी दुभाषिए की मौत हो गई है। हमले में तीन सैनिक घायल भी हुए हैं। अमरीकी केंद्रीय कमान के अनुसार, हमलावर को मार गिराया गया है।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इसे अमरीका और सीरिया पर आईएसआईएस का हमला बताया। उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों की हालत ठीक है और हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा। यह पहला मौक़ा है जब बशर अल-असद सरकार गिरने के बाद सीरिया में किसी अमरीकी की मौत हुई है।

सीरिया सरकार के अनुसार, हमले में दो सीरियाई सैन्यकर्मी भी घायल हुए हैं। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि हमलावर सीरियाई सुरक्षा बल का सदस्य था। हालांकि, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस्‍लामिक स्‍टेट के खिलाफ अभियान में अन्य बलों को प्रशिक्षण देने के लिए अमरीकी सैनिक 2015 से सीरिया में मौजूद हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

10 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

10 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

10 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

10 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

10 घंटे ago