अंतर्राष्ट्रीय

इस्लामिक स्टेट आतंकी गुट ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली

इस्लामिक स्टेट आतंकी गुट ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कल शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्‍फोट की जिम्मेदारी ली है। हमले में 31 लोग मारे गए और 170 घायल हुए थे। आतंकवादी गुट ने आत्मघाती हमलावर सैफुल्लाह अंसारी की एक तस्वीर भी जारी की है। उसने इस हमले को अपने वैचारिक विरोधियों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा बताया है।

इस बीच, भारत ने इस्लामाबाद की मस्जिद पर हुए बम हमले की निंदा की है और इसमें जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान को अपने सामाजिक ताने-बाने से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने की ज़रूरत है, लेकिन वह दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित कर रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…

5 घंटे ago

डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्‍पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…

5 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…

5 घंटे ago

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया।…

5 घंटे ago

अमरीकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी लागू की, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

पाकिस्तान में पिछले सप्‍ताह हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद पश्चिम एशिया में…

5 घंटे ago