पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर का धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। वर्ष 1699 में आज ही के दिन सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
हजारों श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में मौजूद गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हो रहे हैं। यही वह धार्मिक स्थान है जहां सिख पंथ की स्थापना की गई थी। देशभर के गुरुद्वारों में भी खालसा स्थापना दिवस बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। भारत से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु खालसा साजना दिवस और बैसाखी मनाने के लिए पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारों में पहुंचे हैं। यह त्योहार हमारे किसान भाइयों के लिए भी खास है क्योंकि वे आज से ही अपने खेतों में गेहूं की फसल की कटाई शुरू करते हैं।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…