भारत

डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्‍पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नई दिल्‍ली के संसद भवन परिसर में आज सुबह डॉ. भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश में जन्मे डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने महिलाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार काम किया। उनकी सोच और प्रयासों ने एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की नींव रखी जो भारत के संविधान में साफ दिखाई देती है, साथ ही संविधान के निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

डॉक्टर अंबेडकर का योगदान आर्थिक नीतियों बुनियादी ढांचे और संवैधानिक कानून सहित कई क्षेत्रों में रहा है। इसी वजह से उन्हें एक महान राष्ट्र निर्माता के रूप में भी जाना जाता है, जो एक न्याय संगत और सामान भारत बनाने के लिए समर्पित थे। उन्हें उनके योगदान के लिए वर्ष 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आज का दिन उनके महान कार्यों खासकर सामाजिक न्याय समानता और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को याद करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबासाहेब अम्बेडकर का अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन और उनके आदर्श नागरिकों को एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील समाज बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राजस्थान के बालोतरा में लगभग एक लाख 6 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के बालोतरा में लगभग एक लाख 6 हजार करोड़…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राजस्थान में जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजस्थान में जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का…

4 घंटे ago

पायरेसी की खबरों को देखते हुए सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी किया

व्यापक पायरेसी की खबरों को देखते हुए सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी…

4 घंटे ago

सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 2,125 रुपये प्रति क्विंटल किया

सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए प्याज की खरीद मूल्य में 13 प्रतिशत की…

4 घंटे ago