शिक्षा

ISLRTC ने सीओडीए और एसओडीए के लिए आरपीएल-सीआईएसएलआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) ने विशेष रूप से सीओडीए (बधिर वयस्कों के बच्चे) और एसओडीए (बधिर वयस्कों के भाई-बहन) के लिए 15 दिवसीय आरपीएल – आईएसएल व्याख्या में प्रमाणन (सीआईएसएलआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।

ऋचा शंकर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की उप महानिदेशक ने आईएसएलआरटीसी, नई दिल्ली में इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में जागरूकता, सामान्य एवं प्रचार (एजीपी) योजनाओं के उप सचिव जसबीर सिंह उपस्थित हुए।

कुमार राजू, निदेशक, आईएसएलआरटीसी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस विशेष रूप से तैयार किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसका उद्देश्य उनके मौजूदा आईएसएल कौशल की पहचान करना एवं उन्हें प्रमाणित करना है।

रिचा शंकर ने सभी चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और भारत सरकार और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की भारतीय सांकेतिक भाषा समुदाय को सशक्त बनाने और आईएसएल व्याख्या सेवाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ बातचीत की और उनके विचारों को सुना तथा उन्हें भविष्य की पहलों के लिए विचार साझा करने के लिए प्रेरित किया।

अभ्यर्थियों ने सीओडीए और एसओडीए के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए इस बहुप्रतीक्षित अल्पकालिक पाठ्यक्रम को शुरू करने के लिए आईएसएलआरटीसी और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। इस पाठ्यक्रम में कुल 18 अभ्यर्थी शामिल हुए।

इस विशेष प्रशिक्षण को वास्तविक बनाने में दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर सहयोग के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव को विशेष धन्यवाद दिया गया।

इस कार्यक्रम में हरीश सोनी, सहायक प्रोफेसर कार्यक्रम समन्वयक और खुशबू सोनी, सह-समन्वयक तथा सभी सहायक प्रोफेसर, मास्टर प्रशिक्षक, बधिर प्रशिक्षक भी उपस्थित हुए।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 13-14 मार्च को असम के दौरे पर 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे के समय,…

10 घंटे ago

दुग्ध उत्पादकों और विक्रेताओं को खाद्य व्यवसाय शुरू करने से पहले अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा: FSSAI

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-(FSSAI) ने एक परामर्श जारी कर बताया कि दुग्‍ध उत्पादकों और…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर के दो दिवसीय एडीजी/डीडीजी सम्मेलन का नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशकों (एडीजी) और उप महानिदेशकों (डीडीजी) का दो दिवसीय…

11 घंटे ago

NHAI ने तमिलनाडु में NH-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड पर गंगईकोंडा चोलापुरम बाईपास के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तमिलनाडु में एनएच-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड में…

11 घंटे ago