इज़राइल और हमास ने गजा युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते पर सहमति व्यक्त की है। क़तर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ बैठकों के बाद दोनों पक्ष समझौते पर राज़ी हुए हैं। यह समझौता रविवार से शुरू होगा और 42 दिन चलेगा। क़तर के प्रधानमंत्री अल-थानी ने कहा कि इससे इजरायली बंदियों की रिहाई सुनिश्चित होगी और गजा के लिए मानवीय सहायता बढ़ेगी। हमास के एक अधिकारी ने बताया कि समझौते के मसौदे को मंजूरी दे दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने समझौते की पुष्टि करते हुए कहा है कि पहले चरण में अमरीकी बंधकों को मुक्त कराया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने गज़ा संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने इसे शांति बहाली के लिए पहला महत्वपूर्ण कदम बताया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने समझौते में मध्यस्थता के लिए कतर, मिस्र और अमरीका की भी सराहना की।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…