भारतीय नौसेना को तीन नए युद्धपोत मिलने को आज के सभी अखबारों ने मुख पृष्ठ पर दिया है। दैनिक जागरण की सुर्खी है – स्वदेशी युद्धपोत आइएनएस सूरत और नीलगिरि तथा पनडुब्बी वाग्शीर नौसेना बेड़े में शामिल। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों को जनसत्ता ने दिया है – हमारे सैन्य सामर्थ्य का मतलब विस्तारवाद नहीं।
दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय को पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने को दैनिक भास्कर सहित कई अखबारों ने सुर्खी बनाया है।
शौचालय सिर्फ जरूरी सुविधा नहीं, मौलिक अधिकार। सर्वोच्च न्यायालय की यह टिप्पणी हिन्दुस्तान में है। शीर्ष अदालत ने देशभर के अदालत परिसरों में महिलाओं, दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडरों के लिए शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
प्रयाग राज महाकुंभ में बिछड़ों को मिला रहे बिजली के खंभे। राष्ट्रीय सहारा के अनुसार पूरे मेला क्षेत्र में पचास हजार बिजली के खंभों पर क्यूआर कोड लगाए गए। कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करके अपनी लोकेशन जान सकता है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…