इस्राइल ने हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते को फिलहाल टाल दिया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि जब तक हमास पहले रिहा किए जाने वाले लोगों के नाम नहीं बताता तब तक युद्धविराम लागू नहीं होगा। इस्राइली प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि नेतन्याहू ने इस्राइली सशस्त्र सेनाओं को निर्देश दिया है कि भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर बारह बजे से लागू होने वाले युद्धविराम का पालन शुरू नहीं करें।
दूसरी ओर, हमास ने कहा है कि तकनीकी कारणों से देरी हो रही है। युद्धविराम समझौते के अनुसार रिहा किए जाने वाले लोगों के नाम नियोजित आदान-प्रदान से 24 घंटे पहले उपलब्ध कराने होंगे। इस्राइली प्रधानमंत्री ने कल रात चेतावनी दी कि गाजा में युद्ध रोकने के समझौते के पहले चरण में अस्थायी युद्धविराम था और यदि समझौता टूटा तो इस्राइल को फिर से युद्ध में जाने का अधिकार है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…