अंतर्राष्ट्रीय

इस्राएल ने ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करने की घोषणा के एक दिन बाद ईरान पर हमले फिर शुरू किए

इस्राएल ने प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू के ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करने की घोषणा के एक दिन बाद ईरान पर हमले फिर से शुरू कर दिए हैं।इस्राएल ने ईरान के फारसी नव वर्ष नवरोज के दौरान आज तेहरान पर हवाई हमले किए। राजधानी के आसपास विस्फोटों की खबरें आईं हैं।

इस बीच ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा ठिकानों पर हमले तेज कर दिए। नव वर्ष नवरोज और ईद अल-फित्र के बीच बढ़ते संघर्ष तथा महत्वपूर्ण ऊर्जा प्रतिष्‍ठानों पर व्यापक हमलों ने उत्सवों की रौनक फीकी कर दी है।

पश्चिम एशिया संघर्ष का सीधा असर ऊर्जा आपूर्ति और दैनिक जीवन दोनों पर पड़ रहा है। कुवैत में, आज सुबह मीना अल-अहमदी और मीना अब्दुल्ला रिफाइनरी पर ड्रोन और मिसाइल हमले हुए, जिससे कई परिचालन इकाइयों में आग लग गई। अधिकारियों ने बाद में बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उधर, लेबनान में, बेरूत के भीतरी इलाकों में हवाई हमले किए जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख सरकारी स्थलों के पास के क्षेत्र भी शामिल हैं।

इस्राएल में, हाइफ़ा में एक तेल रिफाइनरी पर मिसाइलें दागी गईं, जो देश के घरेलू ईंधन उत्पादन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कतर के रास लाफान संयंत्र को व्यापक क्षति पहुंची है, जिससे तरलीकृत प्राकृतिक गैस के निर्यात पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की आशंका है।

संयुक्त अरब अमीरात में, मिसाइल हमलों और मलबा गिरने के बाद हबशान गैस संयंत्र और बाब तेल क्षेत्र सहित प्रमुख संयंत्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद है, जिससे तेल और ऊर्जा आपूर्ति बाधित है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

1 घंटा ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

1 घंटा ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

1 घंटा ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

1 घंटा ago

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

4 घंटे ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

8 घंटे ago