अंतर्राष्ट्रीय

डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा – ईरान युद्ध पर फैसले की स्थिति में अमरीका, जल्द बड़े घटनाक्रम के संकेत

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के साथ युद्ध को लेकर फैसला करने की स्थिति में हैं और चेतावनी दी है कि जल्द ही बड़े घटनाक्रम हो सकते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने कहा है कि उसने मध्यस्थों के जरिए अमरीका के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए अपनी शर्तें साझा की हैं।

ट्रम्प की यह टिप्पणी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क की संभावित यात्रा से पहले आई है। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के आने की भी संभावना है।

ट्रम्प ने एक टीवी चैनल से कहा कि अगर ईरानी शासन अपने रवैये में बदलाव नहीं करता, तो निकट भविष्य में बहुत बड़े घटनाक्रम हो सकते हैं। बताया गया है कि उन्होंने युद्ध को लेकर तीन संभावित विकल्पों पर चर्चा की है- ईरान को पूरी तरह नष्ट करना, उसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर होने देना या समझौता करना। ईरान ने युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से बातचीत फिर शुरू करने के लिए अमरीका को सात शर्तें भेजी हैं।

क्षेत्र में जारी अन्य संघर्षों के बारे में ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन यमन के हौसी विद्रोहियों के संपर्क में है। हाल में हौसी समूह ने सऊदी अरब को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए थे। ट्रंप ने कहा कि हौसी समूह अमरीका कर्मियों पर हमला नहीं करने पर सहमत हुआ है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

59 मिनट ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

3 घंटे ago