अमरीका ने सऊदी अरब में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसके अंतर्गत सऊदी अरब में कार्यरत अमरीका के कर्मचारियों को ताइफ और यानबू शहरों की सभी यात्राओं के लिए विशेष अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। यह प्रतिबंध मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लगाए गए हैं। अमरीका ने सऊदी अरब में अमरीकी नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा है।
यह अलर्ट यमन के हूती गुट की ओर से सऊदी अरब पर किए गए हमलों के बाद जारी किया गया। हौसी गुट ने रियाद पर बैलिस्टिक मिसाइल भी दागी, जिसे सऊदी सुरक्षा बलों ने रोक दिया। हौसी ने बिश, ताइफ, फरासन और यानबू में नागरिक आबादी और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की भी कोशिश की। सऊदी अधिकारियों ने हवाई खतरे को लेकर आपात चेतावनी जारी की। रियाद हवाई अड्डे के पास विस्फोट और धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।
अमरीका ने सऊदी अरब में रह रहे नागरिकों को विदेश विभाग में पंजीकरण कराने, स्थानीय मीडिया और आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने तथा अपने मोबाइल फोन चार्ज रखने की सलाह दी है। हवाई हमले की स्थिति में सावधानी बरतने को कहा गया है।
इस बीच, कतर ने भी हौसी हमलों की कड़ी निंदा की है। कतर के विदेश मंत्रालय ने रियाद को निशाना बनाकर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल और आबादी तथा बुनियादी ढांचे पर हमले की कोशिशों को सऊदी अरब की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। कतर ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त की है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के साथ युद्ध को…
उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के लिए…
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख,…
भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’ का 13वां संस्करण 17 से 21…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के दो दिवसीय…