अंतर्राष्ट्रीय

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ फिर से लडा़ई शुरू करने की पुष्टि की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ फिर से लडा़ई शुरू करने की पुष्टि की है। उनकी यह टिप्पणी गजा में बड़े पैमाने पर हवाई हमलों के बाद आई है, जिसमें चार सौ से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। उन्होंने इन हवाई हमलों को महज शुरुआत बताते हुए कहा कि क्षेत्र में लड़ाई पूरी ताकत से फिर से शुरू हो गई है।

राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि इस्राइल जब तक हमास को खत्‍म नहीं कर देता और आतंकवादी समूह द्वारा बंधक बनाए गए अपने नागरिकों को रिहा नहीं करा लेता तब तक आगे बढ़ता रहेगा। अमरीका ने इस्राइल के हमलों का समर्थन किया है।

इससे पहले कल प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने युद्धविराम को बढ़ाने के लिए वार्ता में प्रगति नहीं होने के कारण हमलों का आदेश दिया। इस्राइल के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में हमलों में तेजी आने की उम्मीद है।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर घरेलू दबाव बढ़ रहा है, बंधक संकट से निपटने के उनके तरीके और इस्राइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख को बर्खास्त करने के उनके फैसले को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। हमलों के बाद लंबे समय से चल रहे उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मुकदमे में उनकी ताजा गवाही भी रद्द कर दी गई है।

Editor

Recent Posts

भारत और कोरिया गणराज्य ने रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की 10वीं बैठक का आयोजन किया

भारत और कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की…

3 मिनट ago

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

3 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

3 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

3 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

3 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

4 घंटे ago