अंतर्राष्ट्रीय

इस्राइल के प्रधानमंत्री ने देश की रक्षा की प्रतिबद्धता को लेकर वीडियो संदेश जारी किया

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने हर मोर्चे पर अपने देश की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने टेलीविजन संबोधन में कहा कि जो भी इस्राइल को नुकसान पहुंचाएगा उसे भारी कीमत चुकानी पडेगी। उन्‍होंने इस्राइल और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए रक्षा उपायों की भी सराहना की।

यमन में कल सशस्‍त्र हूती गुट पर इस्राइल के हमले के बाद बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने यह संदेश दिया है। इस्राइल की सेना ने लाल सागर स्थित बंदरगाह शहर हुदेदाह में प्रमुख तेल भंडारण और बिजली प्रतिष्‍ठानों को निशाना बनाया था। यमन के हूती गुट के शीर्ष वार्ताकार मोहम्‍मद अब्‍दुल सलाम ने कहा है कि इस्राइल के हमले उनके सशस्‍त्र गुट को इस्राइली शहरों और पोतों को निशाना बनाने से नहीं रोक सकते।

इससे पहले, हूती गुट ने शुक्रवार को तेल अवीव पर ड्रोन से हमला किया था, जिसमें इस्राइल का एक नागरिक मारा गया था और दस घायल हुए थे। हूती गुट का कहना है कि गजा पट्टी में इस्राइली हमले का सामना कर रहे फलीस्‍तीनी लोगों के समर्थन में यह ड्रोन हमला किया गया था। इस बीच, इस्राइल के लडाकू विमानों ने लेबनान के दक्षिण-पश्चिम अदलून शहर में गोलाबारूद रखने के हिज्‍बुल्‍ला के एक ठिकाने पर भी हमला किया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…

5 घंटे ago

डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्‍पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…

5 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…

5 घंटे ago

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया।…

5 घंटे ago

अमरीकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों की पूर्ण समुद्री नाकाबंदी लागू की, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

पाकिस्तान में पिछले सप्‍ताह हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद पश्चिम एशिया में…

6 घंटे ago