भारत

ISRO अध्यक्ष सोमनाथ ने कहा, इस साल के अंत तक पहले मानव रहित मिशन गगनयान के प्रक्षेपण की कोशिश की जा रही है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष सोमनाथ ने कहा है कि इस साल के अंत तक पहले मानव रहित मिशन गगनयान के प्रक्षेपण की कोशिश की जा रही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गगनयान के सभी हिस्से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंच गए हैं और इन्‍हें उड़ान के लिए जोड़ा जाएगा। अंतरिक्ष संगठन के प्रमुख ने कहा कि मानव मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिए गामा किरणों की सीमा, यूवी विकिरण की तीव्रता और ब्रह्मांडीय अल्ट्रा विकिरण की जांच करने वाले सेंसर को मापा जाएगा।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में अंतरिक्ष केंद्र दो वर्ष में स्थापित हो जाएगा। सोमनाथ ने कहा कि छोटे उपग्रहों को पड़ोसी देशों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रक्षेपित किया जाएगा। अंतरिक्ष संगठन के प्रमुख ने कहा कि देश के पास उचित लागत पर किसी भी प्रकार के उपग्रह का उत्पादन करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि उद्योग में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की अवधारणा से देश और अंतरिक्ष उद्योग के वैश्विक क्षेत्र में इसकी उपस्थिति को लाभ होगा।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

9 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

9 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

11 घंटे ago