भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने सैटेलाइट में आई तकनीकी ख़राबी के कारण यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के समय में बदलाव किया है। अब इसका प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से पी.एस.एल.वी. सी-59 से आज शाम चार बजकर बारह मिनट पर किया जाएगा।
इसरो द्वारा आज प्रोबा3 सैटेलाइट का कक्षा को भेजना अंतरराष्ट्रीय सहयोग का उत्तम उदाहरण है और इसरो के इंजीनियरिंग श्रेष्ठता को भी दर्शाता है। इसी कारण यूरोपीयन स्पेस एजेंसी ने अपने उपग्रह को अंतरिक्ष पहुंचाने के लिए इसरो का चयन किया है। आज पीएसएलवी अपनी 61वीं उड़ान भरेगा जिसमें 26 बार इसरो ने पीएसएलवी एक्सेल9 का प्रयोग किया है। प्रोबा-3 सैटेलाइट को अंडे के आकार वाले कक्षा में पहुंचाया जाएगा, जो काफी मुश्किल काम है। सेटेलाइट भूमि से 6530 किलोमीटर दूर और 600 किलोमीटर पास वाले कक्षा में घूमेगा। पीएसएलवी में दो सेटेलाइट है जो एक के ऊपर एक रखे गए हैं और कक्षा में अलग होंगे।
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 262वें सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य के हिस्से…
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…
ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके नागरिक ठिकानों पर अगर और हमले हुए तो…