भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से पीएसएलवी- सी-59 मिशन का प्रक्षेपण करेगा। प्रक्षेपण शाम चार बजकर आठ मिनट पर होगा। पीएसएलवी सी-59 से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 उपग्रहों का प्रक्षेपण होगा। प्रोबा-3 यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का कक्षा निरूपण मिशन है।
इसरो की व्यावसायिक शाखा न्यू स्पेस लिमिटेड को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से यह ऑर्डर मिला था। प्रोबा-3 अंतरिक्ष की निर्धारित कक्षा में पहुंचने के बाद दो उपग्रहों में बंट जाएगा। ये उपग्रह सूर्य के प्रभामंडल और इसके आस-पास के वातावरण, अंतरिक्ष के मौसम और सौर पवन का अध्ययन करेंगे।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…
लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…
पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…