नौसेना दिवस आज मनाया जा रहा है है। भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1971 में आज ही के दिन ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित पाकिस्तान के चार पोत डुबो दिये थे। इस अभियान में सैकड़ों पाकिस्तानी नौसेना कर्मी मारे गए थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दोपहर ओडिशा के पुरी में ब्लू फ्लैग बीच पर नौसेना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस आयोजन में नौसेना कमांडो और सैन्य कर्मियों के साथ 15 से अधिक जहाजों, पनडुब्बियों और 40 विमानों की विशिष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। मिग-29के और हॉक लड़ाकू विमानों तथा मार्कोस और युद्धपोतों के युद्धाभ्यास का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
इस वर्ष इस कार्यक्रम में पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर एक ऑपरेशनल प्रदर्शन होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। यह कार्यक्रम ‘कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव, फ्यूचर रेडी फोर्स’ थीम के तहत भारतीय नौसेना की युद्ध तत्परता और उन्नत क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा। नौसेना के ऑपरेशन में एंटी-पायरेसी मिशन, मानवीय सहायता और वैश्विक समुद्री अभ्यास शामिल हैं। भारतीय नौसेना ने 62 जहाजों और पनडुब्बियों के विकास के साथ स्वदेशी निर्माण को भी प्राथमिकता दी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती हुई तकनीकों को अपनाया है। नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने से पहले राष्ट्रपति मुर्मु, जो कल से अपने गृह राज्य ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।
नौसेना दिवस के अवसर पर मुंबई में एक एयर-शो का आयोजन भी किया जाएगा। समापन समारोह आज शाम 4 बजे से गेटवे ऑफ इंडिया पर होगा। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल संजय जे सिंह ने कल नौसेना सप्ताह-2024 के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को संबोधित किया।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…
अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…
रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…