भारत

इसरो आज दोपहर श्रीहरिकोटा से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से पीएसएलवी- सी-59 मिशन का प्रक्षेपण करेगा। प्रक्षेपण शाम चार बजकर आठ मिनट पर होगा। पीएसएलवी सी-59 से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 उपग्रहों का प्रक्षेपण होगा। प्रोबा-3 यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का कक्षा निरूपण मिशन है।

इसरो की व्‍यावसायिक शाखा न्‍यू स्‍पेस लिमिटेड को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से यह ऑर्डर मिला था। प्रोबा-3 अंतरिक्ष की निर्धारित कक्षा में पहुंचने के बाद दो उपग्रहों में बंट जाएगा। ये उपग्रह सूर्य के प्रभामंडल और इसके आस-पास के वातावरण, अंतरिक्ष के मौसम और सौर पवन का अध्‍ययन करेंगे।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

9 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

9 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

9 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

10 घंटे ago