भारत

IUCN ने कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान को दी “गुड” रैंक

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) ने प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों की अपनी नवीनतम वैश्विक समीक्षा में कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान को ”अच्छा” रैंक दिया है, जिसका अर्थ है कि इसकी संरक्षण की स्थिति अच्‍छी है। कंचनजंगा यह रैंकिंग प्राप्त करने वाला एकमात्र भारतीय उद्यान है, जबकि पश्चिमी घाट और सुंदरबन जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र गंभीर चिंताओं का सामना कर रहे हैं।

आधिकारिक रूप से कंचनजंगा बायोस्फीयर रिजर्व के नाम से प्रसिद्ध यह भारत का पहला “मिश्रित” यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह मान्‍यता इसे यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व दोनों के संयोजन के लिए वर्ष 2016 में दी गई। 1 हजार 784 वर्ग किलोमीटर में फैली और 8 हजार 586 मीटर ऊंची कंचनजंगा, विश्‍व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है।

इस उद्यान में 280 ग्लेशियर, 70 से अधिक ग्लेशियल झीलें और वन्य जीवन की समृद्ध विविधता है, जिसमें हिम तेंदुए, धूमिल तेंदुए, लाल पांडा, नीली भेड़, हिमालयी तहर और 550 से अधिक पक्षी प्रजातियां, जैसे इम्पेयन तीतर और सैटायर ट्रैगोपैन शामिल हैं। स्थानीय लोगों के लिए इस उद्यान का सांस्‍कृतिक महत्‍व भी है। लेप्चा जनजातियों के लिए, यह मायेल ल्यांग है, यानि वे इसे अपने देवताओं द्वारा दी गई एक पवित्र भूमि मानते हैं। तिब्बती बौद्ध इसे एक पवित्र घाटी मानते हैं और थोलुंग जैसे प्राचीन मठ आध्यात्मिक परंपराओं को संरक्षित करते हैं।

वर्ष 2018 में कंचनजंगा बायोस्फीयर रिजर्व का विस्‍तार किया गया, जिसके बाद यह मुख्य संरक्षित क्षेत्रों को बफर ज़ोन से जोड़ता है, जहां ग्रामीण टिकाऊ खेती और कटाई का अभ्यास करते हैं। यह दर्शाता है कि प्रकृति और समुदाय एक साथ फल-फूल सकते हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और…

2 घंटे ago

DPIIT और GeM ने भारत के सार्वजनिक खरीद पारितंत्र में बहुभाषी पहुँच को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी), जो डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी…

3 घंटे ago

फीफा विश्व कप: केप वर्दे की टीम ने स्पेन को 0-0 से बराबरी पर रोका, बेल्जियम और मिस्र का मैच भी 1-1 से ड्रॉ

फीफा विश्व कप में केप वर्दे की टीम ने प्रबल दावेदार स्पेन को शून्‍य-शून्‍य से…

3 घंटे ago

दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमरीकी वायुसेना ठिकाने पर बी-52 बमवर्षक विमान हादसे में आठ लोग मारे गए

अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे स्थित अमरीकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने…

3 घंटे ago

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क बढ़ाया

सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर…

3 घंटे ago