भारत

IWAI ने श्रीनगर में अपना नया कार्यालय स्थापित किया; जम्मू-कश्मीर में नदी नौवहन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पहल शुरू की

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पत्तन, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने श्रीनगर के ट्रांसपोर्ट भवन में अपना नया कार्यालय स्थापित किया है। इस कार्यालय के लिए जगह जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा प्रदान की गई है। आज से काम करना शुरू करने वाला यह कार्यालय क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे सभी आईडब्ल्यूटी कार्यों का केंद्र होगा।

आईडब्ल्यूएआई ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सरकार के साथ तीन राष्ट्रीय जलमार्गों- एनडब्ल्यू-26 (चिनाब नदी), एनडब्ल्यू-49 (झेलम नदी) और एनडब्ल्यू-84 (रावी नदी) पर नदी नौवहन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। प्राधिकरण अब इस समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत विकास कार्य शुरू करेगा। इन कार्यों में जम्मू और कश्मीर में दस स्थानों पर फ्लोटिंग जेटी की स्थापना, आवश्यकता अनुसार ड्रेजिंग द्वारा नौवहन योग्य जलमार्ग का विकास, रात्रि नौवहन सहायता और इन जलमार्गों पर जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए नियमित हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व और पत्तन, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के कुशल मार्गदर्शन में, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने जलमार्गों को विकास का एक मजबूत इंजन बनाने के लिए कई बुनियादी ढांचागत हस्तक्षेप किए हैं। अंतर्देशीय जल परिवहन टर्मिनलों और संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास जैसे सक्रिय कदमों के साथ भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण देश भर की नदियों की अपार संभावनओं का उपयोग करने की दिशा में काम कर रहा है। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण कदम है, जो इस केंद्र शासित प्रदेश में पर्यावरण -हितैषी पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने का वादा करती है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

13 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

13 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

13 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

13 घंटे ago