बिज़नेस

ixigo IPO को पहले दिन 1.95 गुना अभिदान

यात्रा बुकिंग मंच इक्सिगो का परिचालन करने वाली कंपनी ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को निर्गम के पहले दिन 1.95 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में 4,37,69,494 शेयरों की पेशकश पर 8,51,54,349 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 6.17 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 2.78 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 12 प्रतिशत अभिदान मिला।

आईपीओ में 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसमें 6,66,77,674 मौजूदा शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है। नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। वहीं 26 करोड़ रुपये प्रौद्योगिकी में लगाए जाएंगे।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 88 से 93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 333 करोड़ रुपये जुटाए।

Editor

Recent Posts

ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमरीका की केंद्रीय कमान ने पुष्टि की है कि ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ पश्चिम एशि‍या की गंभीर स्थिति पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफ़ोन पर…

5 घंटे ago

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा, वे खाड़ी के अरब देशों पर हमले जारी रखेंगे

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि वे खाड़ी के अरब…

5 घंटे ago

भारतीय विमानन कंपनियों ने रियाद के लिए उड़ानें फिर से शुरू कीं

नागर विमानन मंत्रालय पश्चिम एशिया क्षेत्र में उभरती स्थिति और भारत तथा इस क्षेत्र के…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…

19 घंटे ago