भारत

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय-DGR के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का विस्तार किया

केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय-डीजीआर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का विस्तार किया है। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण कोर्स प्रदान करना है।

विश्‍वविद्यालय ने अपनी वि‍ज्ञप्ति में बताया कि यह समझौता ज्ञापन बुधवार को नई दिल्‍ली में किया गया। समझौता ज्ञापन के अंतर्गत जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा सैन्य कर्मियों चाहे वे वर्तमान में सेवारत हों या सेवानिवृत्त, उनके लिए पुनर्वास पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा । यह तीन महीने से लेकर छह महीने की अवधि के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स हैं । जामिया और डीजीआर के बीच समझौता ज्ञापन अकादमिक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो रक्षा कर्मियों और अधिकारियों की अकादमिक और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देता है।

जमिया के कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद शकील ने डीजीआर के साथ साझेदारी करने पर विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया क्योंकि डीजीआर एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा और रक्षा अभियानों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डीजीआर के कर्नल जयदीप सिंह ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के साथ ऐतिहासिक सहयोग के लिए प्रशंसा की।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

3 घंटे ago

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत INS तारागिरी को अपने बेड़े में शामिल किया

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…

3 घंटे ago

शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया

शिक्षा मंत्रालय ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…

3 घंटे ago

सरकार ने राज्यों को एलपीजी, अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…

3 घंटे ago