भारत

जम्‍मू-कश्‍मीर: डोडा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित 5 जवान शहीद

जम्‍मू-कश्‍मीर में मुठभेड में सेना के एक अधिकारी और विशेष अभियान दल के एक जवान सहित पांच सुरक्षाकर्मी वीर‍गति को प्राप्‍त हुए। कल रात डोडा जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड में ये जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया है कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर राष्‍ट्रीय रायफल्‍स और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के विशेष अभियान दल ने कल रात धारी गोटे इलाके में संयुक्‍त घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गोलीबारी में एक अधिकारी सहित पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्‍होंने आज दम तोड दिया। जम्‍मू-कश्‍मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया है।

इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंक रोधी अभियान में भारतीय सेना के बहादुर जवानों के वीरगति प्राप्‍त करने पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र उन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आतंक रोधी अभियान जारी हैं और भारतीय सैनिक आतंकवाद को समाप्‍त करने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भी उन जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में मुठभेड़ की घटनाओं से दुखी हैं। जितेन्‍द्र सिंह ने लोगों से एकजुट होकर दुश्‍मन के नापाक इरादों को नाकाम करने और घाटी में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

29 मिनट ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

31 मिनट ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

35 मिनट ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

45 मिनट ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

1 घंटा ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

1 घंटा ago