जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज नेशनल कांफेस के वरिष्ठ नेता मुबारक गुल को केन्द्रशासित प्रदेश की विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई। मुबारक गुल श्रीनगर में ईदगाह निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए हैं। आज श्रीनगर के राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई गई।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिन्दर चौधरी और केबिनेट मंत्रियों में सकीना याटू, जावेद धर, जावेद राणा और सतीश शर्मा मुख्य सचिव अटल ढुल्लू और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वाणी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
मुबारक गुल शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। वे इस महीने की 21 तारीख को तीसरे पहर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…