जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संबंध रखने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद तथा विस्फोटकों के साथ-साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
इस संबंध में पुलिस को विशेष जानकारी मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद संगठन का एक पाकिस्तानी आतंकवादी वैसे युवाओं की पहचान कर रहा है, जिन्हें प्रेरित कर संगठन में शामिल किया जा सके, ताकि उन्हें हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक उपलब्ध कराकर आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। खुफिया जानकारी के आधार पर जांच शुरू की गई। मामले की जांच चल रही है और अधिक गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत ने वर्ष 2025-26 में 37…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…