दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में जेजू एयर फ्लाइट में सवार 181 यात्रियों में दो को छोड़कर सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह विमान बैंकॉक से सिओल से करीब 290 किलोमीटर दूर मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहा था। यह दुर्घटना जेजू एयरलाइंस के विमान के आज सुबह मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय हुई।
सरकारी सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना में अभी तक 124 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। चालक दल के छह सदस्यों में से दो को जीवित निकाला गया है।
राहत और बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना के फुटेज से पता चलता है कि विमान रनवे पर उतरते समय एक दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई। शेष शवों को निकालने के बाद ब्लैक बॉक्स और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर की तलाश शुरू की जाएगी। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग मोक ने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों को हरसंभव कार्य करने का निर्देश दिया।
कोरिया एयरपोर्ट कार्पोरेशन के अनुसार मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ान रद्द कर दी गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी…
भारत ने कल रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले…
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र…
लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का…
भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच…