बिज़नेस

IEA के सदस्य देश बढती कीमतों से निपटने के लिए आपात भंडार से बड़ी मात्रा में तेल जारी करेंगे

अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने कहा है कि उसके सदस्‍य देश वैश्विक संकट से निपटने के लिए अपने आपात भंडार से बड़ी मात्रा में तेल जारी करेंगे। IEA ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि एशिया और ओशेनिया देश तत्‍काल तेल जारी करना शुरू करेंगे, जबकि यूरोप और अमरीका के आपात भंडार से आपूर्ति इस महीने के अंत तक शुरू होगी। एजेंसी ने कहा कि इस आपात उपाय से तेल की वैश्विक आपूर्ति बढ़ेगी।

अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने चालीस करोड़ बैरल तेल जारी करने की घोषणा की है। यह मात्रा वर्ष 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद एजेंसी द्वारा जारी की गयी मात्रा के दोगुने से भी ज्‍यादा है।

IEA की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि सदस्‍य देशों ने लगभग 41 करोड़ बीस लाख बैरल देने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। इसमें लगभग 72 प्रतिशत क्रूड ऑयल होगा और शेष परिशोधित उत्‍पाद होगा।

अमरीका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष अगले कुछ सप्‍ताह में समाप्‍त हो जाने की आशा है। इसके बाद वैश्विक स्‍तर पर तेल की आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों में कमी आएगी।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

2 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

2 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

2 घंटे ago