भारत

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced) के नतीजे घोषित

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड के नतीजे रविवार सुबह घोषित कर दिए गए, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली क्षेत्र के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

इस बार परीक्षा आयोजित करने वाले आईआईटी मद्रास के अनुसार, आईआईटी बंबई जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल को 360 में 322 अंक मिले और वह छात्राओं में शीर्ष स्थान पर रहीं। देशभर में वह सातवें स्थान पर रहीं।

शीर्ष 10 उम्मीदवारों में आदित्य (आईआईटी दिल्ली क्षेत्र), भोगलपल्ली संदेश (आईआईटी मद्रास क्षेत्र), रिदम केडिया (आईआईटी रूड़की क्षेत्र), पुट्टी कुशल कुमार (आईआईटी मद्रास), राजदीप मिश्रा (आईआईटी बंबई जोन), कोदुरी तेजेश्वर (आईआईटी मद्रास ज़ोन), ध्रुवी हेमंत दोशी (आईआईटी बंबई जोन) और अल्लादाबोना एसएसडीबी सिधविक सुहास (आईआईटी मद्रास जोन) शामिल हैं।

आईआईटी-जेईई एडवांस्ड में दोनों परीक्षा में कुल 1,80,200 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 48,248 उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 7,964 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए जेईई-मेन परीक्षा आयोजित की गई थी, जो जेईई-एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा है। यह परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी। ‘ज्वाइंट सीट एलोकेशन’ (जेओएसएए) काउंसलिंग सोमवार से शुरू होगी।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है।…

9 मिनट ago

अक्‍टूबर माह में जीएसटी संग्रह, लगभग 23% बढ़कर 2.31 करोड़ रुपये से अधिक हुआ

देश में इस वर्ष अक्तूबर के दौरान सकल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह में…

12 मिनट ago

केन्द्रीय रेल मंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज केद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केद्रीय मंत्री एच. डी.…

17 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी समारोह 2026’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा…

13 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान…

15 घंटे ago

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना…

15 घंटे ago