बिज़नेस

दूरसंचार विभाग ने श्री अमरनाथजी यात्रा 2024 के लिए दूरसंचार अवसंरचना का विस्‍तार किया

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने श्री अमरनाथजी यात्रा 2024 पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को निर्बाध मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित कराने के लिए दूरसंचार बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण विस्‍तार की घोषणा की है। विभाग ने एयरटेल, बीएसएनएल और रिलायंस जियो सहित प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के सहयोग से यात्रा मार्गों पर लगातार कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया है।

कनेक्टिविटी में वृद्धि:

  • कवरेज सुनिश्चित करने के लिए, कुल 82 साइटें (एयरटेल, आरजेआईएल और बीएसएनएल) सक्रिय होंगी। कवर किए गए प्रमुख स्थानों की सूची नीचे दी गई है।
  • यात्रा मार्गों पर कुल 31 नई साइटें स्थापित की गई हैं और इस तरह इनकी कुल संख्‍या 2024 में बढ़कर 82 हो गई है जबकि 2023 में इनकी संख्या 51 थी। इसका उद्देश्य तीर्थयात्रियों और जनता को निर्बाध मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्‍ध कराना है।
  • लखनपुर से काजीगुंड और काजीगुंड से पहलगाम और बालटाल तक के मार्ग पर तीर्थयात्रियों और जनता के लिए विभिन्‍न स्थानों पर 2जी, 3जी और  4जी तकनीक पूरी तरह उपलब्ध कराई गई है और कई जगहों पर 5जी तकनीक भी उपलब्‍ध कराई गई है।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य स्थानों के अलावा कई जगह सिम वितरण केंद्र भी खोले गए हैं। इनकी सूची इस प्रकार है:

स्थान: लखनपुर, यात्री निवास भगवती नगर, चंदरकोट, अनंतनाग, श्रीनगर, श्रीनगर हवाई अड्डा, पहलगाम, सोनमर्ग, बालटाल

श्री अमरनाथजी यात्रा 2024 के दौरान मोबाइल सेवाओं की निरंतर कवरेज सुनिश्चित करने के लिए, टीएसपी ने नीचे दिए गए तरीके से बीटीएस स्थापित किए हैं:

ऑपरेटर-स्थान कनेक्टिविटी साइट मार्किंग
बेस कैंप (पहलगाम और बालटाल) से पवित्र गुफा तक
ऑपरेटरऑपरेटर साइट (स्थान)
एयरटेल19 स्थल (सोनमर्ग, नीलग्रथ आर्मी कैंप, बालटाल-1, बालटाल-2, डोमेल-1, डोमेल-2 आर्मी कैंप, रेल पटरी, बुराड़ी, संगम, पवित्र गुफा, पंचतरणी, पोषपटरी, शेषनाग, चंदनबाड़ी, नुनवान बेस कैंप और यात्रा मार्गों पर स्थित कई यात्री निवास) जिनमें 2जी, 4जी और 5जी कवरेज है
बीएसएनएल27 बीटीएस (रंगा मोड़, बालटाल, डोमेल चेक पोस्ट, डोमेल, रेल पटरी-1 रेल पटरी-2, बरारी, वाई-जंक्शन, संगम, पवित्र गुफा, पंचतरणी, केलनार-1, केलनार-2, पोष पटरी, महागुनस टॉप, वबल, शेषनाग, नागाकोटी, जोजीबल-1, जोजीबल-2, पिस्सू टॉप, चंदनबाड़ी, पहलगाम, नुनवान बेस कैंप और यात्रा मार्गों पर स्थित कई यात्री निवास) जिनमें 2जी, 3जी और स्वदेशी 4जी कवरेज है
आरजेआईएल36 साइटें (गांसिबल पहलगाम, नुनवान बेस कैंप, पहलगाम बस स्टैंड, पहलगाम मार्केट, लिद्दर पार्क पहलगाम, सर्किट रोड पहलगाम, लालीपोरा पहलगाम, लालीपोरा ईएससी, बेताब वैली, चंदनवारी, चंदनवारी पहलगाम, पिस्सू टॉप, जोजीबल, शेषनाग कैंप, शेषनाग पहलगाम, महागुनस पास, पोषपत्री, पंचतरणी-1 पंचतरणी-2, स्नागाम टॉप, पवित्र गुफा पहलगाम ईएससी, पवित्र गुफा पहलगाम, बरारीमार्ग, रेल पत्री, डोमेल कैंप, डोमेल, बालटाल बेस कैम-1,2,3,4, सारीबाल कंगन, नीलग्रथ सोनमर्ग, न्यू ट्रक यार्ड सोनमर्ग, सोनमर्ग मुख्य बाजार, सोनमर्ग रोड) 4जी, 5जी (30 साइटों पर  4जी और 5जी, और  6 साइटों पर 4 जी) कवरेज।

दूरसंचार विभाग श्री अमरनाथजी यात्रा 2024 में शामिल होने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए सुचारू और सुगम दूरसंचार अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, तथा इस महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा को सहयोग देने के लिए उन्नत दूरसंचार प्रौद्योगिकी की सुविधा उपलब्‍ध करा रहा है।

Editor

Recent Posts

एसीएमई ग्रुप ने जापानी कंपनियों के साथ हरित अमोनिया और मेथनॉल की खरीद के ऐतिहासिक सौदे किए

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल करते हुए, 'एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशंस…

37 मिनट ago

भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंद ने अदन की खाड़ी में ‘एमवी गोल्डन आर्सेनल’ जहाज पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल किया

अदन की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 1 जुलाई…

2 घंटे ago

अप्रैल 2026 में कोयले के आयात में लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट, आयात के विकल्प में लगातार प्रगति

भारत के कोयला आयात में अप्रैल 2026 में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कुल…

3 घंटे ago

भारतीय रेल ने राउरकेला-बोंडामुंडा खंड पर सुचारू यातायात के लिए बोंडामुंडा में 135 करोड़ रुपये की रेल फ्लाईओवर परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने माल ढुलाई क्षमता और परिचालन दक्षता को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, दक्षिण…

3 घंटे ago

NHAI ने भारी वर्षा के बाद दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर सड़क की सतह धंसने की घटना पर स्पष्टीकरण दिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई, 2026 को दिल्ली-देहरादून…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली

उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है…

4 घंटे ago