भारत

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पर संयुक्‍त संसदीय समिति ने विधेयक से संबंधित 14 खंडों पर संशोधन के साथ अपनी मसौदा रिपोर्ट को अपनाया

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संसद की संयुक्त समिति ने आज मसौदा रिपोर्ट को स्‍वीकार कर लिया है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में 31 सदस्यीय पैनल के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि समिति ने विधेयक से संबंधित 14 खंडों पर संशोधन को स्‍वीकार किया है। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले छह महीनों में विधेयक पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

आज जो जेपीसी की ड्रॉफ्ट रिपोर्ट थी और जेपीसी का जो क्‍लॉज बाइ क्‍लॉज जो हम लोगों ने 27 तारीख को हमारे 14 क्‍लॉजेस में अमेंडमेंट्स किए थे उसका अमेंडेड जो बिल था दोनों को मेजोरिटी के साथ अडॉप्ट किया सभी सदस्यों ने। पहली बार हमने इस सेक्‍शन को जोड़ा है। जिसको एडाप्‍ट किया गया है। कल हम लोग इसको स्पीकर साहब को प्रस्‍तुत करेंगे

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 का उद्देश्य देश भर में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और विनियमन में सुधार करना है।

इस बीच, विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट को स्‍वीकार करने पर सवाल उठाया है। डीएमके सांसद ए राजा ने कहा कि रिपोर्ट को जल्दबाजी में अपनाया गया। वहीं, कांग्रेस के नसीर हुसैन ने कहा कि उनके द्वारा की गई कई आपत्तियों और सुझावों को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत अन्य विपक्षी सांसदों ने कहा कि उन्होंने अपनी असहमति लिखित रूप में दर्ज कराई है।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

10 घंटे ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

10 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

11 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

11 घंटे ago