बिज़नेस

जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने GUVNL और NTPC को 480 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए

जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम (जीयूवीएनएल) और एनटीपीसी को अपनी सौर-पवन हाइब्रिड क्षमता से 480 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी बयान के अनुसार, जीयूवीएनएल हाइब्रिड प्रथम चरण परियोजना में 190 मेगावाट हाइब्रिड क्षमता (140 मेगावाट सौर और 50 मेगावाट पवन) है। यह सालाना 41.2 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन करेगी। इससे कार्बन उत्सर्जन में 3,84,067 टन की कमी आएगी। यह 82,016 मकानों को स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगी।’’

एनटीपीसी हाइब्रिड प्रथम चरण में गुजरात तथा राजस्थान में 290 मेगावाट की हाइब्रिड क्षमता (210 मेगावाट सौर और 80 मेगावाट पवन) शामिल है। यह परियोजना प्रति वर्ष 41.2 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन करेगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन में 5,90,810 टन की कमी आएगी। इससे 1,26,165 मकानों को बिजली मिलेगी।

जुनिपर ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेश मनसुखानी ने कहा, ‘‘ जीयूवीएनएल और एनटीपीसी के साथ ये रणनीतिक साझेदारियां सिर्फ समझौतों से कहीं अधिक हैं। ये हाइब्रिड ऊर्जा समाधानों में अग्रणी बनने की दिशा में हमारे सहयोगात्मक प्रयासों को दर्शाती है।’’

Editor

Recent Posts

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का पहली बार मेरठ के आसमान में हवाई करतब प्रदर्शन

भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) ने 19 और 20 सितंबर 2026 को…

4 घंटे ago

एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने दो रजत पदक जीते, भारत महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची

जापान के नागोया में एशियाई खेलों में आज भारतीय खिलाडि़यों ने विभिन्‍न खेल स्‍पर्धाओं में…

4 घंटे ago

ईरान ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं हो जातीं

ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा जब तक उनकी शर्तें…

4 घंटे ago

बेंगलुरु में आज केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस और रेशम उत्पादों और प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं श्रम और रोजगार…

4 घंटे ago

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और हटाने में सहायता के लिए आज दिल्‍ली में सभी मतदान–केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन

निर्वाचन आयोग आज दिल्‍ली में सभी मतदान-केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करेगा। इस दौरान मतदाता-सूची…

10 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों, कर्नाटक, केरलम्, माहे, तमिलनाडु, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार…

10 घंटे ago