भारत

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई आज भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे

न्‍यायमूर्ति भूषण रामकृष्‍ण गवई आज भारत के 52वें मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में उन्‍हें शपथ दिलाएंगी। न्‍यायमूर्ति बी.आर. गवई मुख्‍य न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना का स्‍थान लेंगे जो कल सेवानिवृत्‍त हो गए।

24 नवंबर 1960 को अमरावती में जन्मे न्यायमूर्ति बी. आर. गवई 1985 में बार में शामिल हुए। भूषण गवई को नवंबर 2003 में बोम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और वहीं नवंबर 2005 में भूषण गवई मुंबई उच्च न्यायालय के स्थाई न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए। मई 2019 में जस्टिस गवई को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया। पिछले 6 वर्षों में वह संवैधानिक और प्रशासनिक कानून, नागरिक कानून, अपराधी कानून और वाणिज्यिक विवादों सहित विभिन्न विषयों से संबंधित मामलों से निपटने वाली लगभग 700 पीठों का हिस्सा थे। वह पूर्व मुख्य न्यायाधीश के. जी. बाला कृष्णन के बाद अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले भारत के दूसरे मुख्य न्यायाधीश होंगे।

Editor

Recent Posts

एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के तीन विषयों की पुनर्परीक्षा की घोषणा की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन विषयों – अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र…

5 मिनट ago

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

15 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

15 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

15 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

15 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

15 घंटे ago