बिज़नेस

KABIL और CSIR-IMMT ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए तकनीकी और ज्ञान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (केएबीआईएल) ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए तकनीकी और ज्ञान सहयोग हेतु वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- खनिज और सामग्री प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएमएमटी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते ज्ञापन पर आज भुवनेश्‍वर में नाल्को कॉर्पोरेट कार्यालय में नाल्को के मुख्य प्रबंध निदेशक और केएबीआईएल के अध्यक्ष श्रीधर पात्रा की उपस्थिति में सदाशिव सामंतराय, निदेशक (वाणिज्यिक), नाल्को और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, केएबीआईएल और डॉ. रामानुज नारायण, निदेशक, सीएसआईआर-आईएमएमटी ने हस्ताक्षर किए।

समझौते के अंतर्गत, केएबीआईएल विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए सीएसआईआर-आईएमएमटी की तकनीकी विशेषज्ञता और सेवाओं का लाभ उठाएगा, जिसमें धातुकर्म परीक्षण कार्य-योजनाओं के डिजाइन और विश्लेषण, प्रक्रिया फ्लोशीट के विकास और समीक्षा एवं खनिज प्रसंस्करण के लिए प्रक्रिया प्रौद्योगिकियों का चयन शामिल है। इसके अलावा, यह समझौता संयुक्त अनुसंधान की भी शुरूआत करेगा और दोनों संस्थाओं के बीच वैज्ञानिक जानकारी के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा।

सीएसआईआर-आईएमएमटी के साथ जुड़ने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नाल्को के मुख्य प्रबंध निदेशक और केएबीआईएल के अध्यक्ष श्रीधर पात्रा ने कहा कि इस सहयोग से महत्वपूर्ण खनिजों की खोज के लिए आवश्यक समृद्ध वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि खनिज और धातुकर्म क्षेत्रों में वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास को आगे बढ़ाना भारतीय खनन उद्योग के विकास और स्थिरता के लिए आवश्यक है और यह देश की खनिज सुरक्षा के साथ-साथ घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केएबीआईएल भारत सरकार के खान मंत्रालय के तत्वावधान में तीन भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों- नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है। केएबीआईएल का उद्देश्य घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश में आपूर्ति आश्वासनों और खनिज सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए मेक इन इंडिया पहल को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण एवं आवश्यक खनिजों की पहचान करना, पता लगाना, अधिग्रहण करना, विकसित करना, खनन करना, संसाधित करना और खरीदना है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

12 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

14 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

14 घंटे ago