बिज़नेस

KABIL ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज क्षेत्र में भूभौतिकीय जांच को आगे बढ़ाने के लिए CSIR-NGRI के साथ एक समझौता किया

खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (केएबीआईएल) ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों से जुड़ी परियोजनाओं और गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भूभौतिकीय जांच के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर- एनजीआरआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। भुवनेश्वर स्थित नालको के कॉर्पोरेट कार्यालय में नालको के निदेशक (वाणिज्यिक) और केएबीआईएल के सीईओ सदाशिव सामंतराय और सीएसआईआर-एनजीआरआई के निदेशक डॉ. प्रकाश कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर नालको के सीएमडी और केएबीआईएल के चेयरमैन श्रीधर पात्रा भी उपस्थित रहे। यह सहयोग भूभौतिकी, भू-रासायनिक और भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, डेटा विश्लेषण, व्याख्या और मॉडलिंग, वैज्ञानिक जानकारियों को साझा करने, तकनीकी सहयोग और सलाहकार सेवाओं पर केंद्रित होगा।

नालको के सीएमडी और केएबीआईएल के चेयरमैन श्रीधर पात्रा ने कहा कि इस भागीदारी से केएबीआईएल की परियोजनाओं में नवाचार और कदम उठाने योग्य अंतर्दष्टि को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

केएबीआईएल भारत सरकार के खान मंत्रालय के तहत आने वाले तीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नालको), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है।

Editor

Recent Posts

एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट के स्‍वर्ण पदक मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका आमने-सामने

जापान एशियाई खेलों में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज स्वर्ण पदक के मुकाबले में श्रीलंका…

4 घंटे ago

भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक बढ़कर 200 अरब डॉलर होने का अनुमान

भारत का सेमीकंडक्टर बाजार वर्ष 2026 में करीब 64 अरब डॉलर से बढ़कर 2035 तक…

5 घंटे ago

ब्रिटेन ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब को सीमित सैन्य सहायता देने पर सहमति जताई

ब्रिटेन ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब को…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में UNGA के 81वें सत्र से अलग कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से…

5 घंटे ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर 2026 से लागू होगा

व्यापार और आर्थिक साझेदारी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए, भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार…

5 घंटे ago