insamachar

आज की ताजा खबर

Kargil Vijay Diwas
भारत मुख्य समाचार

कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सैनिकों का अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और देशभक्ति भारतीय सशस्त्र बलों की उत्कृष्ट परंपरा का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की वीरगाथा राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पण और कर्तव्य-निष्ठा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राष्ट्र उन वीर सैनिकों को नमन करता है जिनके असाधारण साहस, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान ने करगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय को संभव बनाया। उन्होंने कहा कि यह विजय भारत की सैन्य शक्ति, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि की रक्षा के अटूट संकल्प का साक्षी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी वीर सैनिकों का शौर्य सदा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी देशभक्ति और कर्तव्य-निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *