भारत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे की घोषणा की, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार अगले मुख्‍यमंत्री होंगे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। कर्नाटक के संसदीय कार्य मंत्री एच.के. पाटिल ने सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मंत्रिमंडल सहयोगियों को आमंत्रित किया था। हमारे संवाददाता ने बताया है कि उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी इस बैठक में उपस्थित थे।

कर्नाटक की राजनीति में आज लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार के बीच आज हुई नाश्ते की बैठक के दौरान दोनों नेताओं का गले मिलना इस बदलाव का साफ संकेत माना गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सिद्धारमैया आज दोपहर ढाई बजे लोक भवन जाएंगे और तीन बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के दौरे पर होने के कारण, वे अपना इस्तीफा राज्यपाल सचिव को सौंपेंगे। सिद्धारमैया कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

7 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

7 घंटे ago